Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आगाज, आयोजन में जुटेंगे बड़े-बड़े कलाकार

अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आगाज, आयोजन में जुटेंगे बड़े-बड़े कलाकार


अयोध्या। राम की पैड़ी पर अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। यह पहला मौका है कि भारत के पांच राज्यों समेत नेपाल और श्रीलंका में भी यह कॉन्क्लेव होने जा रहा है। दो दिवसीय रामायण कॉन्क्लेव में श्री राम कथा प्रभुलीला के गुणगान सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

निदेशक, अ.रा.वै.शो.सं., अयोध्या संस्कृति विभाग के संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि रामायण कॉन्क्लेव पहली बार नेपाल और श्रीलंका में हो रहा है। भारत के छह राज्यों में 10 स्थान पर यह आयोजन प्रथम चरण में किए जा रहे हैं। इसमें से चार स्थान राम वन गमन पथ से जुड़े हैं। कॉन्क्लेव में विद्वतजनों के बौद्धिक प्रबोधन, चित्रकला शिविर, रामायण गान और प्रश्नोत्तरी समेत श्री राम के गुणों पर आधारित संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें भारत के प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होगी।

अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव में सोमवार को सुबह नौ से 11.30 बजे तक राज्य ललित कला अकादमी की ओर से चित्रकला शिविर लगाया गया। शाम को महापौर गिरिशपति त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुंबई के हेमंत बृजवासी ने भजन गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सहारनपुर की रंजना नेब की नृत्य नाटिका, अयोध्या की आराध्या गौतम का अवधी-लोकनृत्य के साथ धोबिया नृत्य खूब सराहा गया। 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से रामायण गान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। शाम 4.30 बजे से मुंबई के अभिजीत घोषाल भजन गायन करेंगे। इसी कड़ी में रामार्चन काव्य संध्या व लोकनृत्य आयोजित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments