Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइंटर की छात्रा दिव्यांशी बनी एक दिन की जिलाधिकारी

इंटर की छात्रा दिव्यांशी बनी एक दिन की जिलाधिकारी


अयोध्या। ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत सोमवार को अयोध्या की इंटरमीडिएट छात्रा दिव्यांशी मिश्रा ने एक दिन के लिए जिले की कमान संभाली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा दिव्यांशी को महिला कल्याण विभाग द्वारा एक दिन की जिलाधिकारी बनाया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने दिव्यांशी से प्रशासनिक कार्यों और निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका समाधान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विस्तार से बताया। दिव्यांशी ने बताया कि इस अवसर ने उसे न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों को समझने का मौका दिया, बल्कि भविष्य में सिविल सेवा में आने की प्रेरणा भी दी।

महिला कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांशी को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर प्रभारी प्रभा मणिपाल, चाइल्ड लाइन मिशन कोऑर्डिनेटर पल्लवी दीक्षित, परामर्शदाता प्रतिभा पांडे, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर वंदना तिवारी, संध्या वर्मा, अमृता यादव सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments