Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसघन वाहन चेकिंग अभियान जारी, 560 वाहनों का चालान, 20 हजार रुपये...

सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी, 560 वाहनों का चालान, 20 हजार रुपये का वसूला गया जुर्माना

अम्बेडकरनगर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार यातायात विभाग द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक अप्रैल से प्रारंभ किए गए अभियान के तहत अब तक बड़ी संख्या में नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही की गई है।

यातायात कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों पर 65 वाहनों का चालान किया गया, वहीं दो वाहनों से मौके पर ही तीन हजार शमन शुल्क भी वसूला गया।

पूरे अभियान की अब तक की समीक्षा करें तो एक जून से अब तक कुल 560 वाहनों का चालान किया जा चुका है और 16 वाहनों से 18,500 का शमन शुल्क वसूला गया है। वहीं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जा रही है। इस दौरान कुल 53 चालकों की जांच की गई, जिनमें से 2 चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। इन पर प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए 20,000 का जुर्माना लगाया गया है।

यातायात विभाग ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। विभाग का उद्देश्य न केवल नियमों को लागू कराना है, बल्कि जनपद को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त करना भी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments