Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान

क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान


जलालपुर अम्बेडकर नगर। यातायात नियमों के अनुपालन और सुरक्षा को लेकर सतर्क पुलिस द्वारा सीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में जमालपुर चौराहे समेत स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

पुलिस द्वारा न केवल चारपहिया वाहनों को रुकवाकर सघन चेकिंग की गई बल्कि दोपहिया वाहनों की डिक्की खुलवाकर तलाशी ली गई।विद्यालयों समेत स्थानों पर सीओ ने स्वयं संदिग्धों की चेकिंग करते हुए पूछताछ की।इस दौरान वाहन चालक मुख्य सड़क छोड़ गलियों का रास्ता ढूंढते दिखाई दिए।इस संबंध में सीओ देवेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध दिख रहे लोगों,दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई।बिना काम के इधर उधर घूम रहे लोगों को सख्त चेतावनी दी गई तथा बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए अगली बार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments