Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासभी वार्डों में एन्टीलार्वा का छिड़काव एवं फागिंग का चलाया जाय सघन...

सभी वार्डों में एन्टीलार्वा का छिड़काव एवं फागिंग का चलाया जाय सघन अभियान – महापौर


अयोध्या। डेंगू के बढ़ते प्रसार को देखते हुए आयोजित बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रोस्टर के अनुसार सभी वार्डों में एन्टीलार्वा का छिड़काव एवं फागिंग का सघन अभियान चलाया जाये। सम्पूर्ण वार्ड को पूर्ण रूपेण एन्टीलार्वा एवं फागिंग से संतृप्त किया जाये। वार्ड का कोई क्षेत्र किसी भी दशा में अवशेष न रहे। इसके साथ साथ निश्चित समयान्तराल पर पुनः एन्टीलार्वा एवं छिड़काव की कार्यवाही की जाये। वृहद स्तर पर डेंगू से बचाव हेतु विशेष जनजागरण अभियान स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से चलाया जाये। जनसामान्य को डेंगू के रोकथाम हेतु ‘‘क्या करें, क्या न करें’का सघन प्रचार प्रसार किया जाये। जन जागरूकता के माध्यम से भी डेंगू से प्रभावी बचाव किया जा सकता है। महापौर ने निगम के अधिकारियों एवं पार्षदों से अपने वार्ड में अभियान की मानीटरिंग किये जाने की अपेक्षा की गई है।

बैठक में अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार गुप्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी आर0एम0शुक्ला, उपसभापति जयनरायन सिंह, अनिल सिंह, अर्जुन यादव, सूर्य कुमार तिवारी, रमाशंकर निषाद, अखिलेश पाण्डेय राम भवन यादव, वकार अहमद, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमल कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवी प्रसाद, राकेश कुमार वर्मा, डोर टू डोर प्रभारी राजेश वर्मा आदि अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments