Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादिव्यांग छात्र छात्राओं की समेकित खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

दिव्यांग छात्र छात्राओं की समेकित खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 


अयोध्या। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में दिव्यांग छात्र-छात्राओं की समेकित खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों से दिव्यांग छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में गायन प्रतियोगिता, चित्रकला, कुर्सी दौड़ बालक-बालिका की 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न ब्लाकों से कुल 44 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आभा मिश्रा द्वारा किया गया। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या कुसुम लता ने कहा कि यह बच्चे सामान्य बच्चों से कम नहीं है यह अपनी क्षमताओं का नित्य प्रयोग करके आगे बढ़ रहे हैं। यह बच्चे अभी अपने क्षेत्र में दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहे हैं। और हम या चाहेंगे के बच्चे आगे बढ़े और हमारे मुख्य धारा में शामिल हो सके। मौके पर शैलेष कुमार डीसी समग्र शिक्षा, डॉ बसंत कुमार जिला नोडल कैरियर गाइडेंस, उपप्रधानाचार्य पुष्प लता बच्चों को मेडल व पुरस्कार वितरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments