Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेंखे कैसे आबकारी विभाग की टीम औचक निरीक्षण करने पहुंची शराब के...

देंखे कैसे आबकारी विभाग की टीम औचक निरीक्षण करने पहुंची शराब के ठेके पर

अयोध्या। आबकारी विभाग की टीम सोमवार की देर शाम शराब के ठेके पर निरीक्षण करने पहुंची। अवैध शराब बिक्री रोकने लिए विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। लगातार शराब के ठेकों का औचक निरीक्षण विभाग किया जा रहा है। जिसके तहत नगर के अंगूरीबाग स्थित अंग्रेजी शराब व बेगमगंज स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंची।

आबकारी निरीक्षक हरीन्द्र कृष्णन ने बताया कि विभाग के द्वारा दो, तीन दिन में रुटीन चेकिंग की जाती है। अंगूरीबाग स्थित अंग्रेजी शराब व बेगमगंज स्थित देशी शराब के ठेके का औचक निरीक्षण किया गया। अंगूरीबाग के ठेके पर सबकुछ सही मिला। परन्तु बेगमगंज स्थित शराब के ठेके पर गंदगी मिली जिसे दूर करने के लिए कहा गया है। ग्राहक आबकारी विभाग से प्राप्त लाईसेंसी दुकानों से ही खरीदे। अगर कहीं अवैध रुप से शराब बिकने की जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी भी विभाग व पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments