Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासिद्धस्थान गहनाग बाबा और ब्रह्म बाबा का निरीक्षण, पर्यटकीय सुविधाओं के विकास...

सिद्धस्थान गहनाग बाबा और ब्रह्म बाबा का निरीक्षण, पर्यटकीय सुविधाओं के विकास पर जोर


अयोध्या। तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी पी.एन. सिंह ने बुधवार को ग्राम सभा पारा गरेमा, पोस्ट कुचेरा बाजार स्थित गहनाग बाबा सिद्धस्थान और ग्राम सभा पूरे हुसैन में स्थित ब्रह्म बाबा स्थान का निरीक्षण किया। दोनों ही स्थानों को उन्होंने धार्मिक आस्था और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सुविधाओं के विकास पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान गहनाग बाबा मंदिर के पुजारी मंशाराम दास ने बताया कि यह स्थान अत्यंत प्राचीन है और यहां विशेष मान्यता है कि सांप काटने के बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, जिससे उन्हें राहत मिलती है। श्रावण मास में यहां भारी भीड़ उमड़ती है। परिसर में गहनाग बाबा, आस्तिक बाबा, मां दुर्गा, भोले बाबा, राम-जानकी और बजरंगबली के मंदिर स्थित हैं। पुजारी ने मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, लाइटिंग और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग की।

इसके बाद संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने पूरे हुसैन स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर का निरीक्षण किया। पुजारी संतोष शरण ने बताया कि यह लगभग 150 वर्ष पुराना मंदिर है, जहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालु हलुवा-पूड़ी का भोग लगाकर कढ़ाई चढ़ाते हैं। परिसर में शनिदेव, हनुमान जी, शिव परिवार और मां दुर्गा के मंदिर भी स्थित हैं। यहां भी पर्यटकीय सुविधाओं का अभाव है, जिस पर पुजारी ने मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, लाइटिंग और पानी की व्यवस्था की मांग रखी।

संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने दोनों स्थलों पर सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments