Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत,ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत,ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकरनगर। ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की हुई मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या आदि की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है।घटना बीते 28 दिसंबर को कोतवाली के पट्टी चौराहा पर घटित हुई थी। जानकारी के अनुसार रहीमपुर निवासी राम सहाय बीते 28 दिसंबर को पट्टी चौराहा पर सडक को पार कर रहा था इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया था किंतु राम सहाय की रास्ते में ही मौत हो गई।मृतक के परिजन वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर थाना कटका के रफीगंज निवासी सुरेश यादव के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी कोतवाल हीरालाल यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments