Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

अम्बेडकर नगर, 22 दिसम्बर। सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई,जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरामपुर ग्राम पंचायत के शंकरपुर पुरवे का है।

गत मंगलवार को गांव निवासी राम पलट (58 वर्ष)पुत्र कीरत बाजार से वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। बुधवार की रात्रि में इलाज के दौरान निधन हो गया। सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदुम्न यादव उर्फ बबलू ग्राम प्रधान विनय गोस्वामी लाल बिंद गोस्वामी सहित कई अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया।मामले की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामजीत यादव एवं पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बेचू सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments