Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघायल की इलाज के दौरान मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

घायल की इलाज के दौरान मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते दिवस गांव में भैस चरा रहे व्यक्ति की तीन लोगों के द्वारा पिटायी कर दी गयी थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामलें में पुलिस ने एक ज्ञात व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रकरण कटका थानाक्षेत्र के मसोढा गांव का है। गांव निवासिनी  माया देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत किया है कि उस के पति रविवार को गांव स्थित शुभम यादव के भट्ठे के करीब अपनी भैंस चरा रहे थे। इसी बीच रंजिशन राज कुमार निवासी एकडंगा व दो अन्य अज्ञात लोगों ने लात घूसों से पिटाई करते हुए सर पर लाठी से वार कर दिया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश होगये। शोर सुन कर पहुंचे भठ्ठा मालिक ने   घायल सुरेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव भर्ती कराया जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सको ने जिला अस्पतालऔर वहां से फिर पीजीआई लखनऊ रिफर कर दिया। जहां घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी । इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामलें में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर  आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments