Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला गजेटियर में 11 अध्यायों की प्रश्नावली से सम्बन्धित सूचनाओं का हो...

जिला गजेटियर में 11 अध्यायों की प्रश्नावली से सम्बन्धित सूचनाओं का हो रहा संकलन

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिला गजेटियर समिति की बैठक जिलाधिकारी के आवासीय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला गजेटियर तैयार किये जाने हेतु शासन द्वारा प्रेषित 11 अध्यायों की प्रश्नावली से सम्बन्धित सूचनाओं के संकलन के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के गजेटियर को तैयार किए जाने के संबंध में शासन द्वारा प्रेषित बिंदुओं संबंधी संक्षिप्त एवं प्रमाणिक सूचना सभी संबंधित विभागों के अधिकारी हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को अपेक्षित समय में उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रत्येक बिंदु की सूचना के संकलन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर विशाल कुमार, सीएमओ, एडीएम वित्त एवं राजस्व, मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments