Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से छात्रों को दी जा रही है...

अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से छात्रों को दी जा रही है अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी


कुमारगंज, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पलिया लोहानी के कंपोजिट विद्यालय में ओरिएंटेशन सेशन प्रोग्राम के तहत दो दिवसीय अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।

अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों के लिए इसरो रॉकेट एग्जिवेशन, रोबोटिक्स प्रैक्टिकल, टेलिस्कोपिक एग्जिवेशन, थ्री डी प्रिंटर प्रैक्टिकल, टिंकर कैड सॉफ्टवेयर, सेटेलाइट, चंद्रयान-3, पीएसएलवी, जीएसएलवी और एम के 3 अप तकनीक के बारे में परगत वरसाल द्वारा सभी गतिविधियों का अवलोकन करते हुए जानकारी दी गई। पलिया लोहानी स्पेस लैब में एस्ट्रोनॉमी प्रोजेक्ट किट, हेक्साकाप्टर ड्रोन किट, माइक्रोड्रोन एयरक्राफ्ट किट, सोलर एंड डीप स्काई आब्जर्वेशन टेलीस्कोप , प्रज्ञान स्केल माडल ग्रोवर, सेटेलाइट माडल सहित 42 संयंत्र उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षक एवं ग्राम प्रधान को उक्त स्पेस लैब में लगे हुए उपकरणों के संबंध में  वीडियो-ग्राफ एवं वॉइस नोट तैयार कर बच्चों को प्रशिक्षित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही प्रशिक्षित हुए बच्चों से भी बातचीत कर जानकारी की।

उक्त केंद्र के माध्यम से केंद्र सरकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अनुरूप विद्यालय का विकास करने का प्रयास ग्राम पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री के विजन स्पेस एजूकेशन के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्पेस लैब स्थापित करके बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार करने हेतु बढ़ावा देना है।  जिससे ग्रामीण प्रतिभाएं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार करके अपनी पहचान बना सकें।

कार्यशाला कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला समन्वयक दीपक सेन एवं अविरल पाठक, अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह, अशोक तिवारी प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष, ग्राम सचिव मुकेश कुमार मौर्य, शिक्षक चंद्रभान यादव, खंड प्रेरक गजेंद्र, नितिन सिंह, विद्यालय के छात्र एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments