Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस कार्यालय पर मनाई गयी इंदिरा गांधी की जयंती

कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गयी इंदिरा गांधी की जयंती

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती समारोह पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि भारत रत्न इंदिरा गांधी वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 बार प्रधानमन्त्री रही। उसके बाद चौथी बार 1980 से लेकर 1984 में उनकी हत्या तक प्रधानमंत्री थी। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी में अभूतपूर्व आत्मबल और दृढ़ इच्छा शक्ति थी। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में उच्च आय वाले भारतीयों पर मध्यम कर वृद्धि, बैंक राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति और गरीबी हटाओ जैसी योजनाएं प्रमुख थी । स्व इंदिरा गांधी ने प्रधान मंत्री के रूप में तीन पंचवर्षीय योजनाओं की अध्यक्षता की। जिनमें से दो पंचवर्षीय योजनाये लक्षित विकास को पूरा करने में सफल रही। मौके पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, उमेश उपाध्याय ,बृजेश रावत, कवीन्द्र साहनी, प्रेम पांडे, जमील, मनोज, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments