Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभारत विश्व गुरु बनने के साथ सर्व शक्तिशाली एवम सर्व संपन्न बनेगा–विजय...

भारत विश्व गुरु बनने के साथ सर्व शक्तिशाली एवम सर्व संपन्न बनेगा–विजय प्रताप सिंह

अंबेडकर नगर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार के कार्यकाल की सफल नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र की भाजपा सरकार ने जो अद्वितीय उपलब्धियां हासिल किया है। उस उपलक्ष्य पर विभिन्न अभियान एवम कार्यक्रम के द्वारा अंबेडकर नगर लोक सभा क्षेत्र में व्यापक जन सम्पर्क,लाभार्थी सम्पर्क,समाज के विभिन्न वर्गों से सम्पर्क,वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क जैसे लोक सभा,विधान सभा,एवम बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त के संदर्भ में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में शनिवार को भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।

         बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की प्रगति एवम जनता की समृद्धि के लिए जितने भी देश हित और जनहित में लगातार कार्य किया जा रहा है उसे जन जन तक पहुंचाने की योजना के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना को अंतिम रूप देकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया। कहा कि भाजपा सरकार ही देश को विश्व गुरु और देश हित में अकेले कोई नहीं कर सकता है यह काम सबके साथ और सबके प्रयास से ही सम्भव हो सकता है।भारत माता की जय हो और भारत विश्व गुरु बनने के साथ सर्व शक्तिशाली एवम सर्व संपन्न बने यह भाजपा के कार्यकर्ता चाहते हैं।

बैठक को विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र ने सम्बोधित किया।संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।

           भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जिला कार्यसमिति में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,संजू देवी,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,शिव नायक वर्मा,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, रफत एजाज,डाक्टर रजनीश सिंह, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह,जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र पाल,श्रीकान्त कन्नौजिया,प्रतिनिधि अभिषेक सिंह सिंटू,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राना वीर सिंह,आईटी संयोजक मनीष मिश्र,सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,संजीव मिश्र,राम बक्श सिंह,डाक्टर विनोद कुमार,डाक्टर योगेंद्र मिश्र,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,डाक्टर के के मिश्र,रणजीत वर्मा,कपिल देव तिवारी,सरिता वर्मा,डाक्टर आनंद बहल,अरविंद सिंह डिंपू,राजेंद्र वर्मा,सरिता वर्मा,सुनीता चौहान आदि शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments