Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभवदीय पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

भवदीय पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया


अयोध्या। “सर फख्र से उठ जाता है, जब-जब तिरंगा लहराता है… यह देश के वीर शहीदों की याद दिलाता है।” – इसी देशभक्ति की भावना के साथ भवदीय पब्लिक स्कूल में आजादी की 79वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।

विशिष्ट अतिथि आलिया अंसारी, प्रबंधक डॉ. अवधेश वर्मा, निदेशिका डॉ. रेनू वर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती बरनाली गांगुली और प्राथमिक हेडमिस्ट्रेस आकर्षिता सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ व बैच लगाकर किया गया। डॉ. अवधेश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत की।



छात्र-छात्राओं ने झंडा गीत और देशभक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान किया। जन्माष्टमी उत्सव के साथ-साथ अभिभावक सलाहकार समिति के सदस्यों ने कक्षाओं का निरीक्षण कर सराहना व्यक्त की। मुख्य अतिथि को पौधा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया। छात्र अर्श उपाध्याय ने “नव्य भारत में छात्रों की भूमिका” पर ओजस्वी उद्बोधन दिया।



सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रांजलि श्रीवास्तव की कविता, आर्या पाठक का भाषण, सताक्षी सिंह का अंग्रेजी काव्यपाठ और संपूर्ण मुखर्जी का बांसुरी वादन विशेष आकर्षण रहे। एनसीसी की 61वीं बटालियन के 23 कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। अंतर सदनीय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में कलाम सदन प्रथम रहा।

कक्षा 7-ब के छात्रों का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नृत्य दर्शकों को भाव-विभोर कर गया। विशिष्ट अतिथि ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सम्मान का संदेश दिया। सहायक कर्मचारी मिथिलेश व मंजू को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया।

अक्षिता वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन अनीता यादव, खुशी बिजलानी, विपुल तिवारी और सिद्धि सिंह ने किया। पूरे आयोजन में शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा, जो इस अवसर को यादगार बना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments