Friday, March 6, 2026
HomeNewsमच्छरों की वजह से मरीजों की संख्या में वृद्धि, नगर निगम के...

मच्छरों की वजह से मरीजों की संख्या में वृद्धि, नगर निगम के पास इसका नहीं है जवाब 


◆ फागिंग व सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने उठाए सवाल


◆ जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर भी उठ रहे हैं सवाल


अयोध्या। शहर में मच्छरों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। जिससे मच्छरों के द्वारा होने वाली बीमारियों के मरीजों से जिला व मंडलीय चिकित्सालय भरा पड़ा है।

शहर के वजीरगंज मोहल्ले में बिखरा पड़ा कूड़ा

न तो नगर निगम मच्छरों की संख्या घटाने की व्यवस्था कर पा रहा है और न ही सरकारी चिकित्सालय बढ़ते मरीजों की भीड़ को बेहतर इलाज दे पा रहा है। शहर में रोज फागिंग न होने व जल भराव वाली जगह पर दवा का छिड़काव ना होने का आरोप स्थानीय लोगों से लेकर पार्षदों ने लगाए है।

 


विशाल पाल
पार्षद चंद्रशेखर वार्ड नगर निगम अयोध्या

चंद्रशेखर नगर वार्ड से पार्षद व नेता प्रतिपक्ष विशाल पाल का कहना है कि नालो की निरंतर सफाई नहीं होती है। जिससे जल निकासी की समस्याएं रहती हैं। नगर निगम के पास सीमित संसाधन है। कर्मचारियों की भी कमी है। गलियों की सफाईयों पर भी नगर निगम का फोकस नहीं रहता है। रोस्टर के अनुसार 15 दिन में एक बार फागिंग होती है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए इसे रोजाना होना चाहिए।


नाका बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने बीमारियों को आमंत्रण दे रहा जल भराव

सूर्य कुमार सूर्या
पार्षद कल्याण सिंह वार्ड नगर निगम अयोध्या

कल्याण सिंह वार्ड से पार्षद सूर्यकुमार सूर्या का कहना है कि इलाहाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने काफी दिनों से जल भराव रहता है। पिछले 4 महीने में इसकी 10 बार एप्लीकेशन नगर निगम में दी। यहां से अधिकारियों का भी आना-जाना रहता है । कई बार निरीक्षण हुआ परंतु इस समस्या से निजात दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। वार्ड में फागिंग कम होती है 2 महीने में कहीं एक बार फागिंग नजर आती है । सफाई व्यवस्था भी बेहतर नहीं है।


रोस्टर के अनुसार सभी वार्डों में फागिंग होती है । मच्छरों का प्रजनन रोकने के लिए जल भराव वाले स्थान पर दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ में अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। जिससे मच्छर जनित रोगों पर रोकथाम लग सके।

अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments