Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedलगातार बढ़ रही है चोरी की घटनाएं, पुलिस की रात्रि गश्त की...

लगातार बढ़ रही है चोरी की घटनाएं, पुलिस की रात्रि गश्त की खुल रही है पोल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थानाक्षेत्र मे चोरी का सिलसिला जारी है लेकिन पुलिस चोरों पर अकुश लगाने मे विफल साबित हो रही है। एक सप्ताह के अन्दर चोरों ने पहले बाइक फिर घर के सामने खडी बोलोरो को गायब किया अबकी बार चोरों ने चाय की दुकान से जीविका चलाने वाले दुकानदार को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थानाक्षेत्र के आजनपारा चौराहे पर आजनपारा गाँव निवासी वीरेन्द्र कुमार अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए गुमटी रखकर चाय की दुकान चलाता है जिसे सोमवार रात मे अज्ञात चोर गुमटी का ताला तोड़ दिये। गनीमत रही कि दुकानदार अपने दुकान मे पैसा आदि नही रखा था जिससे नुकसान होने से बच गया। दुकानदार मंगलवार सुबह जब पुनः अपनी दुकान खोलने के लिए आया तो गुमटी का ताला टूटा देखकर सन्न रह गया। इस तरीके से थानाक्षेत्र मे चोरियों की घटनाओं मे दिनो दिन इजाफा होता जा रहा है। लेकिन पुलिस चोरों पर नियंत्रण लगाने मे बिल्कुल नाकाम साबित हो रही है जबकि चौराहो पर रात्रि मे पुलिस की ड्यूटी भी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments