Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानये सुलभ शौचालय का हुआ उद्घाटन

नये सुलभ शौचालय का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा धर्मपथ रोड स्थित राम कथा संग्रहालय के सामने एक नया शौचालय बनाया गया है, जिसका उद्घाटन पीटीसी इंडिया लिमिटेड के चैयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार झंवर ने किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि वे पीटीसी फाउंडेशन के माध्यम से समाज के लिए कार्य कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हर व्यक्ति का मूलभूत अधिकार है और उनका प्रयास है कि समाज के हर हिस्से में स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा सके।

सुलभ इंटरनेशनल सोशल के यूपी स्टेट कंट्रोलर फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि इस शौचालय का निर्माण पीटीसी इंडिया लिमिटेड के सहयोग से किया गया है और इसकी सारी व्यवस्था सुलभ इंटरनेशनल द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को देखते हुए धर्मपथ पर 4 शौचालयों का निर्माण करवाया गया है, जो कि भारत सरकार की अलग-अलग एजेंसियों द्वारा कराया गया है। मौके पर सुलभ इंटरनेशनल के प्रवीण सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments