Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन


अयोध्या। प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कृतित्व, न्यू इंडिया @2047 और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन रामकथा पार्क की पक्की पार्किंग में किया गया। उद्घाटन महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक मिल्कीपुर चंद्रभानु पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो अपने संघर्ष से आगे बढ़े, अपने दम पर खुद को गढ़े, उसे कहते हैं-नरेन्द्र मोदी।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति और एक भारत-श्रेष्ठ भारत जैसे अभियानों से नया भारत गढ़ा है। विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश वैश्विक पटल पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और विकसित भारत-2047 का विजन साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन के प्रेरक प्रसंगों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां, निर्णय और उपलब्धियां प्रदर्शित की गई हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त करें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, बब्लू मिश्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments