Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्र के आत्महत्या प्रकरण में दो लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित...

छात्र के आत्महत्या प्रकरण में दो लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज


◆ परिजनों ने रामनगर घोसियाना मार्ग को किया था जाम, पुलिस ने जाम खुलवाया


अयोध्या। बुधवार की देर शाम हैदरगंज रेलवे क्रासिंग पर छात्र ने आत्महत्या कर ली। मामले में गुरूवार को मृतक छात्र के परिजनों आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा कर  राम नगर घोसियाना मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। मृतक के चाचा की तहरीर पर दो व्यक्तियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।

मृतक के चाचा अशफाक अहमद की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार मोहम्मद कलाम व मोहम्मद सलाम के मध्य पूर्व में फौजदारी का मुकदमा चल रहा है। जिसमें दोनों आरोपियों के द्वारा मृतक मोहम्मद अहमद को लगातार सुलह करने के लिए धमकी दी जाती थी। सुलह न करने पर जान से को कहा जाता था। जिसके कारण वह मानसिक अवसाद में था। बुधवार को हैदरगंज क्रासिंग पर आत्महत्या कर ली।

मामले में मोहम्मद अहमद तथा मोहम्मद सलाम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments