Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंगठन के साथ बैठक में बूथ प्रबन्धन पर केन्द्रित रहा मुख्यमंत्री का...

संगठन के साथ बैठक में बूथ प्रबन्धन पर केन्द्रित रहा मुख्यमंत्री का सम्बोधन


◆ मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने भाजपा पदाधिकारियों के संग की बैठक


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रभारियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा किया। चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ प्रबन्धन पर अपना पूरा सम्बोधन केन्द्रित रखा। बूथ प्रबन्धन के विभिन्न विषयों पर बैठक के दौरान उन्होंने विस्तार से पदाधिकारियों को जानकारी दी। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को प्रत्येक परिवार से सम्पर्क स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।

भाजपा जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान को गति देने के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बैठक में कहा। सभी बूथ समितियों को सक्रिय करने के साथ लाभार्थियों से लगातार सम्पर्क स्थापित करते रहने का निर्देश मुख्यमंत्री ने बैठक में दिया। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब देने के लिए पदाधिकारियों को लगातार एक्टिव रहने के लिए कहा। संविधान की रक्षा भाजपा सरकारों के समय किये जाने व कांग्रेस की सरकार के समय में 90 चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किये जाने की जानकारी जनता तक पहुंचाने की बात कही।

बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, गिरीश चन्द्र मंत्री, मयंकेश्वर शरण सिंह महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, अभय सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मण्डल प्रवासी अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सहित पांचो मण्डलों के अध्यक्ष, प्रभारी, सभी मोर्चो के जिला व महानगर अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार शाम रामकथा पार्क पहुंचे। य़हां से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां संकटमोचन हनुमान के चरणों में हाजिरी लगाई। यहां मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। सीएम ने यहां दर्शन-पूजन के उपरांत अयोध्यावासियों व श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां भी विधिवत दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि में चल रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के दौरान अयोध्या पहुंचे थे। सीएम ने उस दौरान भी श्रीराम व संकटमोचन हनुमान के चरणों में हाजिरी लगाई थी। लोकसभा चुनाव के उपरांत मुख्यमंत्री मंगलवार को श्रीरामनगरी पहुंचे।

दर्शन-पूजन के दौरान प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही,  महापौर गिरीश पति त्रिपाठी,  विधायक वेदप्रकाश गुप्त, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ  क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments