Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने गिनाई सरकार की उपब्धियां

जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने गिनाई सरकार की उपब्धियां


अयोध्या। महानगर के रेतिया मोहल्ले में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा केन्द्र सरकार के 10 साल तथा योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राम निवास यादव रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा राम निवास यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हुए विकास को यहां के प्रत्येक नागरिक ने महसूस किया है। अपराध व भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति, जनकल्याण कारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में सरकार के प्रति उत्साह है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा न केवल वंचितों, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा गया बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया गया। हजारो करोड की योजनाओं से अयोध्या का विकास किया गया। अयोध्या आज विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित हो हुई है। महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा विशाल सिंह बाबा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी तथा सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया गया है कि इस विकास से कोई भ पात्र व्यक्ति छूट न पाए।

मौके पर करियप्पा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, दिव्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments