Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर...

विवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। विगत माह फंदे से लटकती मिली महिला के शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले मे मृतका के पिता की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के लारपुर दक्षिण गांव निवासिनी खुशबू का 11अगस्त को सुबह घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया था । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था । लेकिन मृतका के पिता देवेंद्र निवासी रानीपुर थाना निजामाबाद जिला आजमगढ़ की तहरीर पर पति राकेश ,ससुर राम मिलन राम, सास अनरसा देवी तथा संदीप व अजीत के साथ  इनकी पत्नी के विरुद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। परन्तु पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मे भी सिर मे चोट की पुष्टि हुई थी। पुलिस इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी कि उपनिरीक्षक हीरालाल यादव व सिपाही राकेश कुमार ने नगपुर मोड़ से मुखबिर की सूचना पर आरोपी संदीप कुमार पुत्र राम मिलन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments