Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedयौन शोषण के मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय...

यौन शोषण के मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

जलालपुर अंबेडकरनगर। नाबालिग को बहला फुसला कर यौन शोषण करने के मामले में मालीपुर थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दे कर करवाई करने की गुहार लगायी है।  मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी पीडित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही अरशद उर्फ़ ज़ाहिद पुत्र असगर व नफीसा पत्नी अरशद उर्फ़ ज़ाहिद ने अपने रिश्तेदार हामिद रज़ा उर्फ़ बबलू पुत्र सकूर उर्फ़ भर्रे निवासी निवासी ग्राम बस्तीपुर थाना भीटी के साथ मिलकर प्रार्थी की 17 वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर उसका यौन शोषण किया है। पीड़ित  के अनुसार यह कार्य पिछले एक सालों से चल रहा था और बीते 21 अप्रैल को रात आठ बजे उपरोक्त आरोपित प्रार्थी की बहन को भगाकर ले जा रहे थे। प्रार्थी के पहुँचकर पूछने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। प्रार्थी ने पुलिस करवाई हेतु स्थानीय मालीपुर थाने में तहरीर दे कर करवाई मांग की किन्तु इस घटना के तीन दिन बीत जाने पर भी ज़ब पुलिस की निष्क्रियता नहीं टूटी तो मजबूरन प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक के पास तहरीर दे कर गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments