Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकुकर्म के प्रयास के मामले में पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से की कार्यवाही...

कुकर्म के प्रयास के मामले में पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से की कार्यवाही की मांग

जलालपुर,अंबेडकरनगर। नशे के हालत मे पड़ोसी युवक द्वारा युवक के साथ की गई गलत हरकत और कुकर्म के असफल प्रयास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज न होने से निराश पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्रकरण मालीपुर थाना के एक गांव की है। पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार बीते होली के दिन गांव का युवक घर पर सो रहा था।इसी दौरान पड़ोसी युवक शराब के नशे में सो रहे युवक के पास पहुंच गया और जबरिया पकड लिया और गलत हरकत करने लगा। युवक के शोर पर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए।तब कही जाकर विपक्षी युवक गाली गलौज और धमकी देकर भाग गया। पीड़ित युवक ने उसी दिन थाना पहुंच कर तहरीर देकर वापस चला गया। तहरीर की जांच करने हल्का के सिपाही भी गये लेकिन कोई  कार्यवाही नही हुई।  पीड़ित ने बताया कि सीओ को बुधवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की  मांग की गयी है। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments