Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसखारी थाना क्षेत्र में लगातार संदिग्ध परिस्थितियों में शवों के मिलने का...

बसखारी थाना क्षेत्र में लगातार संदिग्ध परिस्थितियों में शवों के मिलने का सिलसिला जारी


◆ चार दिन में तीन शव बरामद


◆ पुलिस फोन रिसीव करने से कर रही है परहेज


बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र में लगातार संदिग्ध परिस्थितियों में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार, बुधवार के बाद गुरुवार को भी एक 40 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। थाना क्षेत्र में लगातार संदिग्ध परिस्थितियों में मिल रहे शव से जहां लोगों में भय व दहशत व्याप्त है। वही इस बाबत जानकारी देने में पुलिस भी आनाकानी कर रही है। घटना के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने के लिए किए जा रहे फोन को बसखारी पुलिस रीसिब करना भी मुनासिब नहीं समझ रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित मखदूम साहब के आस्ताने पर जियारत के लिए आई 40 वर्षीय महिला मोबिना पत्नी शब्बीर आलम निवासिनी काजीपुर थाना नवाबगंज गोंडा का शव कलीम बाबा मजार के पास स्थित एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक महिला के साथ एक छोटा बच्चा भी था।पहले हुए दोनों मौतों की तरह इस महिला की मौत कैसे हुई यह भी रहस्य का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments