Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररायपुर बेलवाडांडी में विधायक त्रिभुवन दत्त द्वारा फीता काटकर किया गया सड़क...

रायपुर बेलवाडांडी में विधायक त्रिभुवन दत्त द्वारा फीता काटकर किया गया सड़क का लोकार्पण

आलापुर अंबेडकरनगर। रायपुर बेलवाडांडी में विधायक निधि से डॉ अनवर के घर तक बनी इंटरलॉकिंग रबर मोल्ड मार्ग का लोकार्पण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त द्वारा किया गया। बरसों से टूटी सड़क बन जाने से ग्रामवासियों में खुशी देखी गई। विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि डॉ अनवर एवं ग्राम सभा के प्रधान सुभाष यादव का सड़क बनवाने में अहम् भूमिका अदा की और उन्होंने कहा कि हमारे समय में क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया था जब से भाजपा की सरकार आई है क्षेत्र में यानी गांव को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में अपने निधि से सड़कों का जाल बिछा दूंगा एवं सरकारी अस्पतालों एवं बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मैंने विधानसभा में प्रश्न किया था, इसका परिणाम देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अनवर गांव के प्रधान सुभाष यादव वरिष्ठ पत्रकार ओंकार नाथ सिंह, प्रधान मोहम्मद यहिया खान, प्रधान रामजीत यादव, राजकुमार यादव, रणविजय यादव, अजय एडवोकेट, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव, रामचंद्र वर्मा, संजय शर्मा, अखिलेश यादव उर्फ पपलू यादव, पत्रकार जगदीप गौतम वा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments