Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री से मुलाकात में महापौर ने की अयोध्या के विकास की चर्चा

मुख्यमंत्री से मुलाकात में महापौर ने की अयोध्या के विकास की चर्चा


अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अयोध्या के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने यहां चल रही परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और विकास कार्यों के लिए धन आवंटन की मांग की। नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने लखनऊ स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने अयोध्याधाम में चल रहे विकास कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा की। महापौर ने नगर की विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इसके अलावा अयोध्याधाम की जल निकासी योजना, सीवर लाइन के विस्तारीकरण, नालों के निर्माण कार्य, अयोध्या कैंट की गलियों के निर्माण के लिए प्रस्तावित योजनाओं के लिए विशेष तौर पर आशानुरूप बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने महापौर को भरोसा दिया कि अयोध्या के विकास के मार्ग में किसी प्रकार की बाधा आड़े नहीं आएगी। इससे पूर्व महापौर ने नगर विकास मंत्री से भी मुलाकात कर आवश्यक विचार-विमर्श किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments