Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउचक्कों द्वारा पार किए गए पचास हजार रूपए के मामले में, पुलिस...

उचक्कों द्वारा पार किए गए पचास हजार रूपए के मामले में, पुलिस खाली हाथ

जलालपुर,अंबेडकर नगर। एक पखवाड़ा से अधिक का समय बीत जानें के बाद भी शादी के उद्देश्य से बैंक से निकाले गए पचास हजार रुपये को उचक्को द्वारा पार किए जानें के प्रकरण मे मालीपुर पुलिस खुलासा नही कर पायी है, जिससे पुलिस की नाकामी पर सवाल उठ रहे है। मामला मालीपुर थानाक्षेत्र के ताहापुर गांव निवासी के साथ घटित हुई थी।

 जानकारी के अनुसार ताहापुर निवासी रामचेत विश्वकर्मा बीते 20 फरवरी को अपनी पोती की शादी करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा की मालीपुर शाखा से पचास हजार रुपए निकालकर साइकिल से घर जा रहे थे कि ताहापुर मोड के पास पीछे से बाइक से पहुंचे दो अज्ञात युवकों ने चिल्लाकर कहा कैशियर ने आपको ज्यादा रुपये दे दिया है, मैनेजर ने आपको बुलाया है। इस पर किसान जेब से गड्डी निकालकर देखने के उद्देश्य उसके हाथ पर रख दिया हाथ में रुपया मिलते ही दोनों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए और किसान ताकता रह गया।  घटना की सूचना पुलिस को दी गई,पुलिस द्वारा बैंक के सीसीटीवी को भी खंगाला गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब सवाल उठता है कि जब पुलिस मामले को खुलासा नही कर पा रही है तो अपराधियों पर लगाम कैसे लग पायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments