Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद की समस्त नगर पालिकाओं एवं...

जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद की समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान संपन्न


अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में जनपद सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मलिन बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान निर्धारित समयावधि में संचालित किया गया, जिसमें चिन्हित वार्डों एवं क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई।

        यह स्वच्छता अभियान नगर पालिका परिषद अकबरपुर, नगर पालिका परिषद टांडा, नगर पालिका परिषद जलालपुर तथा नगर पंचायत इल्तिफातगंज, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, नगर पंचायत जहांगीरगंज एवं नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में प्रभावी रूप से चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, नालियों-नालों, बाजार क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष सफाई कराई गई। संबंधित नगर निकायों के अधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों द्वारा सक्रिय सहभागिता के साथ कचरा निस्तारण एवं स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया।

       जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने कहा कि जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए ऐसे स्वच्छता अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने आमजन से भी स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments