Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापार्टी पदाधिकारियों संग बैठक मे बोले सीएम - हमें बूथों पर लड़ना...

पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक मे बोले सीएम – हमें बूथों पर लड़ना है चुनाव


◆ बैठक में पदाधिकारियों को सिखाए बूथ प्रबंधन के गुण


अयोध्या। मिल्कीपुर जनसभा के उपरान्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में पदाधिकारियों को अधिक से अधिक सदस्यता करते हुए बूथ को मजबूत करने को कहा। मंडल पदाधिकारियों से सांगठनिक रिर्पोट ली।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन की योजना के अनुसार 30 सितम्बर तक सभी प्रकोष्ठ, विभाग की बैठक तथा सभी मोर्चा के सम्मेलन कर लिए जाए। इसके उपरान्त सभी को मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए जिम्मेदारियां सौप दी जाए। बड़े अंतर से मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता दी गई जिम्मेदारियों का पूर्ण उर्जा के साथ पालन करें। उन्होंने कहा कि किसान, अधिवक्ता, प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी सहित सभी वर्गो के सम्मलेन आयोजित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कहा है कि बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे। चुनाव में बूथ प्रबंधन में विशेष ध्यान देना है। हमें चुनाव बूथ पर लड़ना है। सभी बूथों पर जीत दर्ज करनी है। पदाधिकारी बूथों की ए बी तथा सी  कैटेगरी निर्धारित कर ले। ए कैटेगरी के बूथ पर बड़ी जीत दर्ज करनी है। बी तथा सी कैटेगरी के बूथों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बी कैटेगरी के बूथों को ए कैटेगरी तथा सी कैटेगरी के बूथों को बी कैटेगरी में लाना है। जिला तथा मंडल प्रभारी लगातार शक्ति केन्द्र व बूथ पदाधिकारी से समन्वय तथा सम्पर्क में रहें। पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि 25 सितम्बर पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के दिन बूथ पर जा कर जनसम्पर्क कर सरकारी योजनाओं की लोगों से चर्चा कर सदस्य बनाएं। सभी बूथों पर सदस्यता के लक्ष्य को पूर्ण किया जाए।

बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गिरीश चन्द्र यादव, मयंकेश्वर शरण सिंह, सतीश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र,  मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचन्दर यादव, डा. अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कोरी, राघवेन्द्र पाण्डेय, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, सहित मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ व विभाग के संयोजक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments