Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या13 सितम्बर को होगा कृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन, केन्द्रीय समिति ने किया...

13 सितम्बर को होगा कृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन, केन्द्रीय समिति ने किया निरीक्षण

अयोध्या। श्रीकृष्णजन्माष्टमी पर सजे पूजा पंडालों और झांकियों का अवलोकन करने के लिए केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी नगर भ्रमण के लिए निकले। समिति के पदाधिकारियों द्वारा नगर में स्थापित प्रत्येक पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी समिति के पदाधिकारियों से से शोभायात्रा समय से निकालने के लिए कहा।
मनोज जायसवाल ने बताया कि विसर्जन के दिन केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर विसर्जन शोभायात्रा में अपना सहयोग प्रदान करेंगे और केंद्रीय समिति की एक टीम विसर्जन स्थल पर भी मौजूद रहेगी। जिससे विसर्जन का कार्य शीघ्रता से संपन्न कराया जा सके। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल में स्थापित भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाओं का 13 सितंबर दिन बुधवार को विसर्जन होना है। भ्रमण करने वालों में प्रमुख रूप से गगन जायसवाल, सुप्रीत कपूर, रोहिताश चंद्र राजू, अतुल सिंह, आलोक शंकर, राजेश गौड़, अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू, चंदन गुप्ता,राजेश श्रीवास्तव अंजनी पांडे, अमित कनौजिया आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments