Saturday, September 21, 2024
HomeNewsराष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में दिखा शब्द सम्पदा का...

राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में दिखा शब्द सम्पदा का अपार भण्डार

@  रामानुज सिंह रामा

अयोध्या। साहित्य सृजन की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करते राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वाधान में आयोजित कवि सम्मेलन में शब्द सम्पदा का अपार भण्डार दिखाई दिया। कविता का भाव व उसके मंत्रमुग्ध करने वाले उच्चारण ने श्रोताओं के अंतर्मन को झकझोर दिया। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, प्रख्यात कवि डा हरिओम पवार, भाजपा नेता अशोक सिंह, ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह व निरंकार सिंह ने किया। संचालन राजेश चेतन ने किया। कवि सम्मेलन का आयोजन सिविल लाईन स्थित कृष्णा पैलेस में किया गया था।
मध्य रात्रि में प्रख्यात कवि हरिओम पवार की कविताओं ने लोगो ने ओज का संचार कर दिया। देश भक्ति को अपने भीतर समाहित करती वीर रस की कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गुंजायमान दिखाई दिया। कवि संगम में कवियों की प्रस्तुति के दौरान साहित्य के सभी रंग दिखाई दिये। वीर, भक्ति रस की कविताएं लोगो को भाव विभोर करती रही। देश भर के विख्यात कवियों में डा अशोक बत्रा, सदुप भोला, राजेश चेतन, अर्जुन सिसोदिया, सुमित ओरक्षा, कमलेश मौर्य मृदु, शिव कुमार व्यास, महेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, भुवनेश सिंहल, रुचि चतुर्वेदी, अशोक भाटी, साखी गोपाल पण्डा ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय कक्कू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राजीव सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। भाजपा नेता भैरो सिंह ने आने वाले अतिथियों का स्वागत किया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments