Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध रूप से भंडारित पटाखे जब्त, लाइसेंसधारी व्यवसायी के दो ठिकानों पर...

अवैध रूप से भंडारित पटाखे जब्त, लाइसेंसधारी व्यवसायी के दो ठिकानों पर छापा

अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से भंडारित भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें करीब 12 सौ किलोग्राम पटाखों को बरामद कर सील कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पटाखा व्यवसायी अवधेश कसौधन द्वारा ग्राम जोगापुर स्थित एक गोदाम में बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किए, अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त, उनके इंद्रलोक कॉलोनी स्थित पैतृक आवास, जो एक रिहायशी इलाका है, वहाँ भी बड़ी मात्रा में पटाखे रखे गए थे।

गंभीर सुरक्षा उल्लंघन को देखते हुए ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश कुमार तिवारी, जिला अग्निशमन अधिकारी एवं सदर कोतवाल श्रीनिवास पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में मानक के विपरीत संग्रहित विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जिसे जब्त कर गोदामों को सील कर दिया गया।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि, इस तरह का अवैध भंडारण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम जनजीवन और रिहायशी इलाकों के लिए गंभीर खतरा भी उत्पन्न कर सकता है।

वहीं, इस मामले में आरोपी व्यवसायी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन की यह कार्रवाई त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments