Saturday, March 7, 2026
HomeNewsट्राली में बल्ली और बीच बाक्स में अवैध अंग्रेजी शराब, कुछ इस...

ट्राली में बल्ली और बीच बाक्स में अवैध अंग्रेजी शराब, कुछ इस तरह से हो रही थी तस्करी


◆ बरामद शराब की कीमत बताई जा रही है 15 लाख


◆ राजस्थान व हरियाणा के है शराब के तस्कर


सोहावल, अयोध्या। पुलिस ने चंडीगढ़ से बिहार जा रही 15 लाख की 5280 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक अभियुक्त राजस्थान तथा दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। ट्रैक्टर ट्राली में बड़े शातिर तरीके से अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी।

पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति टैक्टर ट्राली में अवैध शराब लेकर लखनऊ की तरफ से आ रहे है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग लगाई। लखनऊ की ओर से एक ट्रैक्टर दिखाई दिया। जिसमें बल्लियां लदी हुई थी। पुलिस ने जब उसके नम्बर को चेक किया तो वह मोटरसाईकिल का निकला। इसके बाद जब ट्राली की चेंकिंग ली गयी तो उसमें शातिराना तरीके से बल्लियों के बीच में बने बाक्सनुमा टैंक में शराब छिपा रखी थी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजस्थान के झुझनू के रहने वाले नरपेन्द्र व हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले अजय के रुप में हुई। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments