Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतालाब की भूमि पर अवैध निर्माण रुका, एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल...

तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण रुका, एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने कराया कार्य बंद


जलालपुर अंबेडकर नगर। बडेपुर डीहवा गांव में तालाब की जमीन पर जारी अवैध निर्माण को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद रविवार को लेखपाल मौके पर पहुंची और निर्माण बंद कराते हुए संबंधित पक्षों से भूमि के दस्तावेज मांगे हैं।

बताया गया है कि गांव के हीरालाल और आसाराम द्वारा उस जमीन पर पक्का मकान निर्माण कराया जा रहा था, जो राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। ग्रामीणों जालंधर, राम केवल, राम रूप और राम सहाय ने उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता को ज्ञापन देकर कहा कि यह वही स्थान है, जहां से पूरे गांव का पानी निकलता है। यदि यहां निर्माण हो गया तो भविष्य में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे जन-धन की बड़ी हानि हो सकती है।

शिकायत के बावजूद निर्माण जारी रहने पर ग्रामीणों ने दोबारा मामले की जानकारी एसडीएम को दी। इस पर एसडीएम राहुल गुप्ता ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही लेखपाल रंजना वर्मा मौके पर पहुंचीं और निर्माण कार्य रुकवाते हुए जमीन संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा।

एसडीएम राहुल गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि जब तक भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज सत्यापित नहीं हो जाते, निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी और तालाब की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा और निर्माण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments