Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररात के अंधेरे में हो रहा है तालाब की जमीन पर अवैध...

रात के अंधेरे में हो रहा है तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण

जलालपुर अंबेडकर नगर। प्रशासन व न्यायालय के आदेश को धता बताते हुए दबंग भूमाफिया अवैध निर्माण कर रहें है। विदित हो कि नगर के कबीर मठ के पीछे नगर पालिका क्षेत्र में स्थित तालाब पर स्थाई दीवाल खड़ा कर कब्जा किया जा रहा है।  जबकि बीते एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका और राजस्व टीम के द्वारा पैमाइश करते हुए तालाब की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध  निर्माण नहीं करने का निर्देश दिया गया था। कुछ स्थानीय लोगो द्वारा शिकायत के बाद पहुंची राजस्व टीम किसी भी प्रकार की मिट्टी पटाई और दीवाल या टीन सेड आदि लगाने से रोक दिया उसके बावजूद भी रात के अंधेरे मे अंदर ही अंदर निर्माण कार्य लगातार जारी है। यहां तक कि भू माफिया द्वारा डाक्टर रामफेर वर्मा वाटिका नाम से बड़ा सा गेट भी लगा लिया है। रात के समय  ट्राली से मिट्टी गिरती है और रात के समय ही  निर्माण कार्य होता है ।बीते कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों द्वारा उच्च अधिकारी को लिखित शिकायत दी गई थी लेकिन स्थानीय लेखपाल द्वारा यह कहते हुए रिपोर्ट लगा दिया गया कि किसी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है ।जबकि अवैध रूप से सैकड़ों ट्राली मिट्टी गिराकर  रातों-रात टीन सेड लगा लिया गया और वर्तमान समय में पक्का निर्माण भी जारी है। जन चर्चा है कि स्थानीय लेखपाल और अवैध कब्जा कर रहे लोग आपस मे रिश्तेदार है। ऐसा नहीं है कि प्रकरण तहसील के अधिकारियों के संज्ञान में नहीं है। जानकारी होने के बाद अधिकारी मुक दर्शक बने हुए है।अवैध कब्जे की शिकायत कई बार प्रशासन से हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments