Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमगुराडिला में अपर आयुक्त के आदेश की अनदेखी, अवैध निर्माण जारी, पीड़िता...

मगुराडिला में अपर आयुक्त के आदेश की अनदेखी, अवैध निर्माण जारी, पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग


जलालपुर अंबेडकर नगर । तहसील क्षेत्र के ग्राम मगुराडिला में विपक्षियों द्वारा अवैध कब्जा करने के मामले में अपर आयुक्त प्रशासन के आदेश के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया बल्कि विपक्षी अपने दबंगई के बल पर धडल्ले से निर्माण कार्य कर रहे हैं । मुमताज बेगम ने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि मगुराडिला ग्राम में स्थित भूमि संख्या 669 बाग की शक्ल में मुख्य सड़क के किनारे स्थित है तथा काफी कीमती है विपक्षी गण येनकेन  प्रकार से अपना कब्जा करना चाहते हैं इसके संबंध में अधिकारियों से शिकायत की गई परंतु कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे विपक्षियों का मन और मन बढ़ा हुआ है प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अयोध्या मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन ने दिनांक 20 दिसंबर को उप जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि प्रकरण में जांच करवा ले जांचों प्रांत प्रार्थी की भूमि में विपक्षी के द्वारा अवैध कब्जा करके निर्माण का प्रयास कर रहे हैं उसे रोके तथा शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें परंतु अभी तक निर्माण कार्य जारी है और अपर आयुक्त का आदेश निष्प्रभावी साबित हो रहा है पीड़िता ने मांग किया है कि अवैध निर्माण को रोका जाए तथा दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाए  उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments