Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआंधी व बरसात के चलते आईजी का दौरा निरस्त

आंधी व बरसात के चलते आईजी का दौरा निरस्त

जलालपुर अम्बेडकरनगर। अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम हेतु पुलिस विभाग द्वारा सप्ताह भर से तैयारियां जोरो से की जा रही थी, लेकिन जलालपुर का दौरा निरस्त होने से लोग हतोत्साहित हो गये। अपने परिक्षेत्र के मुखिया के स्वागत के लिए सज संवर कर तैयार कोतवाली परिसर के कर्मियों को उस वक़्त मायूसी का सामना करना ज़ब शनिवार दोपहर बाद आयी तेज़ अंधड़ और बारिश की वजह से पुलिस महानिरीक्षक ने अपना जलालपुर का दौरा रद्द कर दिया और जिला मुख्यालय से ही वापस लौट गये। पुलिस महानिरीक्षक के स्वागत के लिए एक दिन पूर्व ही टेंट आदि लगाकर, कोतवाली परिसर की साफ-सफाई आदि करवा दी गयी थी। तेज़ हवाओं और बारिश ने जहाँ टेंट को उखाड़ कर अस्त व्यस्त कर दिया वहीं  कीचड़ और जल भराव ने पूरे कार्यक्रम पर ही पानी फेर दिया और इस कार्यक्रम के रद्द होने से जहाँ एक ओर पुलिसकर्मियों में निराशा दिखी वहीं दूसरी ओर उनके चेहरे पर राहत भी नज़र आयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments