अम्बेडकरनगर। आई जी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार, द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत विभिन्न नवविकसित सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कण्ट्रोल-रूम, स्मार्ट क्लासेज, जिम, लाइब्रेरी तथा सैलून का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन के पश्चात श्री कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र की भोजन एवं आवासीय व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षण से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक केशव कुमार व अधिकारियों एवं संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन सुनिश्चित हो सके