Thursday, March 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याईदगाह में रोज़ा इफ्तार, बड़ी संख्या में रोज़ेदार शामिल

ईदगाह में रोज़ा इफ्तार, बड़ी संख्या में रोज़ेदार शामिल


अयोध्या। पवित्र रमजान माह के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित ईदगाह में मरकजी अंजुमन टाटशाह कमेटी द्वारा भव्य रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने शिरकत की और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

इफ्तार के दौरान टाटशाह मस्जिद के इमाम शमसुल कमर कादरी ने देश में अमन-चैन, शांति और आपसी एकता के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है।

कार्यक्रम का संचालन कमर राइन और उनकी टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला। इस अवसर पर बिलहरी शरीफ के सज्जादा नशीन सैय्यद अब्दुर्रब साहब एवं सैय्यद निजामी हसन ने उपस्थित रोज़ेदारों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को रमजान की मुबारकबाद दी।

इफ्तार कार्यक्रम में फाजिले बगदाद जनाब मुख्तरुल हसन, मास्टर सिराजुल हक, मौलाना अब्दुल मुकीत, असलम पठान, आजम कादरी, अधिवक्ता शेरू, मोहम्मद जीशान, अजीम, शादमान खान सहित शहर के कई प्रमुख आलिम और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments