Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी में राजनीति करनी है तो लाठी खाने के लिए तैयार रहिये...

यूपी में राजनीति करनी है तो लाठी खाने के लिए तैयार रहिये : संजय सिंह

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में कहा कि अगर भाजपा सरकार में राजनीति करनी है तो लाठी खाने के लिए तैयार रहिए, किसी भी वक्त फर्जी मुकदमा लिखवाने के लिए तैयार रहिए। किसी भी वक्त जेल जाने के लिए तैयार रहिए। अगर इतना जोखिम उठाकर राजनीति करने का साहस रखते हैं तब तो भाजपा की सरकार में राजनीति कीजिए। वरना किसी डॉक्टर ने नहीं कहा आप आराम से घर बैठे।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के जो चुनाव परिणाम आए हैं वह इस बात का संदेश है हमारे भगवान हमारे ईश्वर हमारे प्रभु बजरंगबली की तुलना अगर आप किसी संगठन से करेंगे, मुद्दों की बात न करके नफरत की बात फैलाने की कोशिश करेंगे, 40प्रतिशत कमीशन की सरकार चलाएंगे। तो जनता आप की जमानत जप्त कराएगी। आपको चुनाव में हराएगी। भाजपा सरकार को इस बात को समझना चाहिए। ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करके विपक्ष का गला दबा के नफरत की राजनीति को आप स्वयं बढ़ाएंगे तो अब जनता आपके झांसे में आने वाली नहीं। उसने कर्नाटक से आपको जवाब देने की शुरुआत की है। आने वाले दिनों में बाकी चुनाव में भी यही परिणाम देखने को मिलेंगे। 2024 में जो भी सरकार आपको देखने को मिलेगी वह कहीं ना कहीं गठबंधन की ही होगी, इससे इतर कोई सरकार नहीं हो सकती।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी की झाड़ू चलाने की शुरुआत।निकाय चुनाव में प्रणाम आया उत्साहजनक है। पूरे उत्तर प्रदेश में नगर निगम नगर पंचायत,पार्षद आम आदमी पार्टी के जीते। कई स्थानों पर हम दूसरे स्थान रहे कहीं तीसरे स्थानों पर है। यह चुनाव परिणाम जो आया है उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव का है संकेत। यूपी की जनता ने निकाय चुनाव में झाड़ू चला कर लगाया विराम। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चुनाव में नारे की दी। एकता का राज चलेगा हिंदू मुस्लिम साथ चलेगा। इसी नारे के साथ यूपी की जनता ने झाड़ू चली। 23 से लेकर 3 तारीख तक 8 प्रांतों में हमारे प्रांतीय अध्यक्ष सभी जिलों में करेंगे समीक्षा बैठक।उन्होंने कहा कि विधानसभा की कमेटी,नगर कमेटी,ग्राम कमेटी और वार्ड की कमेटी 1 महीने के अंदर 3 जून से 3 जुलाई तक अभियान चलाकर बनाने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में 5 जून से 75 जिलों की यात्रा संजय सिंह करेंगे शुरुआत। सभी जिलों में जाकर पार्टी संगठन को करेंगे मजबूत।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियों को गांव गांव घर घर जाकर पहुंचाना है इसके लिए हमारा रहेगा पूरा प्रयास।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments