Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदूसरी शादी करने की जिद कर रहा है पति, पत्नी की शिकायत...

दूसरी शादी करने की जिद कर रहा है पति, पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर अंबेडकर नगर। पति द्वारा दूसरी शादी करने की जिद से परेशान विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर अकबालपुर गांव का है। पीड़ित पत्नी ने मालीपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति वीरेंद्र कुमार बदमाश व मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है जो अपनी पहली पत्नी के होते हुए भी दूसरी शादी करने पर अमादा  है। जब पत्नी द्वारा इसका विरोध किया गया तो बीते बुधवार को उक्त व्यक्ति द्वारा रात्रि लगभग 9 बजे अपनी पत्नी की लात घूसों तथा डंडे के द्वारा जमकर मारा पीटा गया जिससे उसे गंभीर चोटें आई। पुनः पति द्वारा अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिससे भयभीत पीड़िता द्वारा प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से न्याय की मांग की। पुलिस द्वारा केस दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मालीपुर थाना प्रभारी प्रियंका पांडे ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिली थी जिस पर की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments