Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरऔघड़ बाबा मन्दिर परिसर में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह 

औघड़ बाबा मन्दिर परिसर में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह 

जलालपुर अम्बेडकर नगर। बड़ेपर औघड़ बाबा मन्दिर परिसर में होली मिलन समारोह, विजय प्रताप सिंह के संयोजन में विहिप जिलाध्यक्ष हृदय मणि मिश्र की अध्यक्षता व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव की उपस्थिति में होली मिलन समारोह सम्पन्न हुई। एक दूसरे से गले मिलकर होली मिलन के अवसर पर और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा हमें आपस में मिलकर के आपसी एकता भाईचारे का संदेश दे करके समाज में अपनी एकता का परिचय देने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर विहिप नेता हृदय मणि मिश्र ने समाज के लोगों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा समाज को तोड़ने के लिए कुछ असामाजिक तत्व समाज में जहर घोलने का कार्य कर रहे हैं जिससे हमें बचकर रहने की आवश्यकता है उनके विचारों से हमें आंदोलित नहीं होना चाहिए। उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, भारतीय किसान यूनियन के नेता चलाकू पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मालीपुर-हरिदर्शन राजभर, अंबरपुर मंडल अध्यक्ष -रवि सिंह, बृजमोहन सिंह, के ०यस०शर्मा, विनोद कुमार, चंद्रकांत तिवारी, हरिराम वर्मा, फिरतू राम राजभर, राजेंद्र चौधरी, आत्माराम वर्मा, धीरेंद्र उपाध्याय, मकरध्वज सिंह इत्यादि ने होली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments