Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासबूत के आधार पर काशी में हिंदू समाज अपने संकल्प को करेगा...

सबूत के आधार पर काशी में हिंदू समाज अपने संकल्प को करेगा पूरा – मिलिंद परांडे अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री विहिप


◆ देश में एक लाख स्थानों पर होगा संगठन का विस्तार


अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री महामंत्री मिलिंद परांदे ने कारसेवक पुरम में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि श्री राम मंदिर के आंदोलन के समय संतों ने धर्म संसद में संकल्प लिया था कि काशी मथुरा और अयोध्या तीनों हिंदू समाज प्राप्त करके रहेगा। श्री राम जन्मभूमि का विषय एक पूर्ण हो गया है। सबूत के आधार पर काशी में हिंदू समाज अपने संकल्प को पूरा करेगा।

उन्होंने कहा कि षष्ठी पूर्ति वर्ष में देश के एक लाख स्थानों पर संगठन का विस्तार किया जाएगा। प्रन्यासी मंडल की बैठक में जनसंख्या असंतुलन, लव जिहाद के साथ विदेशी मुस्लिम घुसपैठ,ईसाई मिशनरी द्वारा अवैध धर्मांतरण आदि विषयों पर बैठक में चर्चा की जाएगी।

उन्होनें बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा पारित किए गए सीएए कानून जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश से निर्वासित हिन्दुओं को भारत की नागरिकता दिलाने के लिए विहिप पूरी निष्ठा व सर्मपण के साथ आगे रहेगी। देश में सभी नागरिकों के लिए कानून समान होंने चाहिए।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अस्थिरता का दौर चल रहा है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं। अपराध करने वाले सत्ता धारी दल के लोग हैं जिन्हे सरकार बचा रही है। विहिप इसकी घोर निंदा करती है। तथा ऐसे अपराधियों के लिए फांसी की मांग करती है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो इसके लिए लोकतंत्र में हिन्दु हितकारी लोगों को सत्ता पर आसीन करना होगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी विहिप के अनुसांगिक संगठनो दुर्गावाहिनी तथा बजरंग दल और मातृशक्ति के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments