Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघरों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार लापरवाह बने जिम्मेदार

घरों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार लापरवाह बने जिम्मेदार


आलापुर अंबेडकर नगर। घरों के उपर से गए हाईटेंशन तार लोगो के लिए परेशानी का सबब हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी उसको हटवाने की पहल नहीं की गई। लोगों ने अतिशीघ्र विद्युत् तारों को हटवाए जानें की मांग की है।

तहसील के मुख्य गेट के सामने स्थित राजेंद्र यादव, नवनीत चौधरी, राजेंद्र यादव, इंद्रावती देवी, संजू निषाद सहित दर्जनों घरों के ऊपर से हाई टेंशन लाइट की तार गुजर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई। लेकिन रामनगर पावर हाउस के अधिशाषी अभियंता एचपी मिश्रा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हाई टेंशन तार की चपेट में आने से कई बार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस चुके हैं। उच्च अधिकारियों के अलावा स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत  ऊर्जा मंत्री को भी लिखित में स्पीड पोस्ट किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments