Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्वविद्यालय द्वारा ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा से कोरियन पार्क तक हेरिटेज वॉक आयोजित

विश्वविद्यालय द्वारा ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा से कोरियन पार्क तक हेरिटेज वॉक आयोजित

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के नेतृत्व में ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा से कोरियन पार्क तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। अयोध्या की प्राचीन विरासत से रूबरू कराने के लिए रविवार को प्रातः व्यवसाय प्रबंध एवं उधमिता विभाग द्वारा आयोजित हेरिटेज वॉक का उद्घाटन कुलपति प्रो0 गोयल द्वारा ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा से फीता काटकर रवाना किया गया। यह वॉक जैन मंदिर होते हुए कौशल्या घाट, लक्ष्मण घाट, झुनकी घाट, नागेश्वर नाथ से होकर कोरिया पार्क में समाप्त हुई। मौके पर कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने बताया कि पौराणिक नगरी अयोध्या प्रभु श्रीराम की नगरी है। इसकी प्राचीन व समृद्ध विरासत को आमजन तक पहुॅचाना होगा। कुलपति ने बताया कि अयोध्या आने वाले समय में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। इन्हें पौराणिक एवं प्राचीन मठ मंदिरों की जानकारी मिल सके इसके लिए हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया है। इससे अयोध्या की प्राचीन विरासत को नजदीकी से जान पायेंगे।
हेरिटेज वॉक में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के डॉ0 सर्वेश कुमार ने बताया कि अयोध्या विरासतों की नगरी है। इस हेरिटेज वॉक से सभी पौराणिक स्थलों के महत्व को जान पायेंगे। विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि इस हेरिटेज वॉक से अयोध्या के प्राचीनतम स्थलों से भलीभाँति परिचित होंगे। हेरिटेज वॉक से पहले ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा ज्ञानी जी द्वारा कुलपति प्रो0 गोयल को अंगवस्त्रम भेटकर स्वागत किया गया। इस हेरिटेज वॉक में प्रो0 शैलेंद्र वर्मा, डॉ0 अनुराग तिवारी, डॉ0 अंशुमान पाठक, डॉ0 रामजीसिंह, डॉ0 श्रीष अस्थाना, डॉ0 रविन्द्र भारद्वाज, डॉ0 जूलियस कुमार, डॉ0 आशीष पटेल, डॉ0 अनिता मिश्रा, डॉ0 आलोक मिश्रा, डॉ0 महेन्द्र पाल सिंह, कीर्तिधर, यश त्रिपाठी, एमबीए टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी के छात्र-छात्राएं शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments