Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावृद्धाश्रम में अवध विवि द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

वृद्धाश्रम में अवध विवि द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय द्वारा वृद्धा आश्रम मणि पर्वत व महिला वृद्धा आश्रम नया घाट अयोध्या में बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर का शुरूवात कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करके किया। उनकी मौजूदगी में चिकित्सकों ने 75 से अधिक वृद्धजनों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जिनमें बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, गठिया एवं कैलशियम की समस्या पाई गई। चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों के स्वास्थ्य समस्या का निदान करते हुए निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई।

       इस शिविर में कुलपति प्रो0 गोयल ने कहा कि इस भौतिकवादी युग में वृद्ध माता-पिता अपने बच्चों पर बोझ बनते जा रहे है। ऐसे में उन्हें अपनों से दूर रहकर कठिन जीवन वृद्धआश्रम में गुजारना पड़ता है। बच्चें माता-पिता को कभी बोझ न समझे उनके बुढ़ापे का सहारा बने। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के अनुभूति एक प्रयास तहत अयोध्या के वृद्धआश्रम विश्वविद्यालय से जोड़े गए है।

शिविर में कुलपति ने आश्रम के वृद्धजनों को फल, मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी व अन्य सामग्री भेट किया। मौके पर पंजाब सरकार के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर प्रेम भूषण गोयल, विश्वविद्यालय की चिकित्साधिकारी डॉ. दीपशिखा चौधरी, डॉ. दीपशा दूबे, आश्रम के परमानंद यादव, प्रद्युम्न मिश्रा, रीमा मिश्रा, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ. प्रतिभा देवी, डॉ. प्रभात कुमार, पल्लव पाण्डेय, स्वतंत्र त्रिपाठी, डॉ. प्रज्ञा पाण्डेय, आशीष मिश्र, गिरीशचंद पंत, सीमा तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments