Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहेल्थ सुपर वाइजर का ब्रेन हेमरेज से आकस्मिक निधन

हेल्थ सुपर वाइजर का ब्रेन हेमरेज से आकस्मिक निधन


अम्बेडकरनगर । सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा निवासिनी गीता मिश्रा (58) की ब्रेन हेमरेज से शनिवार रात में निधन हो गया। गीता मिश्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बता दें कि गीता मिश्रा हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर लखनऊ में कार्यरत थी, गत 18 अप्रैल की सुबह नहाने के कुछ समय पश्चात जैसे ही वो पूजा करने के लिए पूजा स्थल पर गई तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बड़े बेटे अंशुमान मिश्र ने स्थिति को समझते हुए आनन फानन में मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन दिमाग की नस फट जाने के कारण इलाज के दौरान शनिवार की रात उनका निधन हो गया।

 उनका अंतिम संस्कार शनिवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया और मुखाग्नि उनके बड़े बेटे अंशुमान मिश्र ने दी। बड़ी संख्या में लोगों ने घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments